भेड़ बकरियों को बेचने की बात को लेकर एक पोते ने अपने ही दादा (80) की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के एक दूसरे पोते तरसेम की शिकायत पर आरोपी पोते विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव कराह साहिब में भेड़ बकरियों को बेचने को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग साधु सिंह और उसके पोते विक्रम के बीच पहले जमकर बहस हुई। बताया जाता है कि विक्रम कुछ भेड़ बकरियां बेचना चाहता था, लेकिन दादा ने इनकार कर दिया था। इससे दोनों में बहस हुई और विक्रम में लठ से साधु सिंह पर हमला कर दिया। इस हमले में साधु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही स्थित घर में मौजूद परिजन तत्काल वहां पहुंचे और बुजुर्ग को जमीन पर पड़ा देखा। इसी बीच सूचना मिलने पर सूचना मिलते ही डीएसपी शीतल सिंह, एसएचओ देवेंद्र कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज फूल सिंह, कराह साहिब चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साधु सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र एलएनजेेपी भेज दिया।