फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: मामूली कहासुनी के बाद कस्सी मारकर दोस्त की हत्या, खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Tue, 12 Apr 2022 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। दोनों के साथ शराब पीने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
मामले को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ करते सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव संभालखी में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही दोस्त की कस्सी मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार देर रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त अमरजीत (45) के रूप में हुई है, जो पेट्रोल पंप कर्मी था, लेकिन बीते 15 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी राजिंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।  

विज्ञापन


थाना शाहाबाद पुलिस को दिए बयान में रामधारी ने बताया कि सुबह उसके भाई अमरजीत का शव गांव के शेर सिंह के खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला। आरोप है कि खेत के चौकीदार राजिंद्र ने कस्सी मारकर उसके भाई की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि राजिंद्र और अमरजीत के बीच में काफी पुरानी दोस्ती थी।

उसने रविवार रात को साढ़े आठ बजे राजिंद्र और अमरजीत को शेर सिंह के खेतों की ओर जाते देखा था। सुबह खेत में शव पड़े होने की सूचना पर थाना शाहाबाद प्रबंधक राकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ सीआईए-दो और एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजिंद्र ने अमरजीत के मुंह और सिर पर कस्सी से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम व मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी और फिर किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ। इस दौरान राजिंद्र ने अमरजीत की कस्सी मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा कि दोनों ने शराब पी थी या नहीं। 

हत्या के कारण की हो रही जांच 
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने रामधारी की शिकायत पर आरोपी राजिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद राजिंद्र ने कस्सी मारकर अमरजीत की हत्या कर दी। हत्या के पीछे क्या कारण रहा, इस संबंध में अभी पूछताछ चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें