फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला का एक और काला कारनामा

Tue, 09 Jun 2015 12:01 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। थाना बाबैन के गांव टाटकी निवासी एक व्यक्ति से दो दिन पहले रात को फोन कर 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने स्वयं को कुख्यात सुरेंद्र काला गैंग का गुर्गा बताया है। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत की जांच आरंभ कर दी है।


टाटकी गांव निवासी सूरता राम ने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शनिवार की रात को उसके मोबाइल नंबर पर दो अलग अलग नंबरों से फोन आए।

फोन करने वाले ने स्वयं को सुरेंद्र काला गिरोह से बोल रहा हूं और चुपचाप 5 लाख रुपये दे दो। साथ ही ये भी धमकी दी है कि यदि 5 लाख रुपये जल्द नहीं दिए तो उसे ठोक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी भरे फोन से घबराए सूरता राम ने इस मामले में बाबैन थाना पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही उसने दोनों मोबाइल नंबर भी पुलिस को मुहैया करवाया है। इस बारे में मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें