फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं से बेटों की नौकरी के नाम पर ठगी

Tue, 09 Jun 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंदवक बाजार की दो महिलाएं बेटों को नौकरी दिलाने के चक्कर में ठगी का शिकार हो गईं। नौकरी के लिए कागज बनवाने का झांसा देकर दो युवक दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल ले गए और वहां उनके शरीर से गहने उतरवा कर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


चंदवक बाजार निवासी लल्लन कनौजिया के घर दो दिन पहले बेटे की शादी थी। सोमवार को घर पर बहू भोज का कार्यक्रम था। लल्लन की पत्नी शांती बाजार के दूसरे छोर पर रह रहे अपने देवर महेंद्र कनौजिया की बहू शशिकला को लिवाकर पैदल घर जा रही थीं।

बाजार में चौराहे पर दो युवक महिलाओं के पास आए और बोले की उन दोनों के बेटों की नौकरी पक्की हो गई है। ज्वाइन करने के लिए कुछ कागजात बनवाने हैं। वो भी आज ही शाम तक जमा भी करना है। उन दोनों युवकों ने मोबाइल फोन पर शांती से किसी युवक से बात करा दी।
विज्ञापन


 बात करने वाला युवक उनका बेटा बनकर बोल रहा था। उसने कहा कि कागजात बनवाना जरूरी है। झांसे में आकर दोनों महिलाएं उन दोनों युवकों के साथ आटो में सवार होकर जौनपुर जिला अस्पताल पहुंच र्गइं। यहां पर्ची बनवाने के लिए दोनों महिलाओं को लाइन में खड़ा करा दिया।

महिलाएं लाइन में खड़ी रहीं तभी एक युवक ने कहा कि उनके शरीर पर इतने गहने हैं अभी अधिकारी के पास जाएंगी तो वह कागज नहीं बनाएगा। यह कहकर दोनों के शरीर से करीब दो लाख के गहने उतरवा लिए। महिलाएं लाइन में लगी रहीं और दोनों युवक फरार हो गए।

थोड़ी ही देर इंतजार करने के बाद महिलाओं को अपनी भूल का आभास हो गया। दोनों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहां से महिलाएं कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर दीं। पुलिस ने ठगों की खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें