फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, गुजरात की टीम पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 29 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
विज्ञापन
IPl - फोटो : amar uajal
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ वन ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि चौथा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


सीआईए ने आरोपियों से करीब 2.50 लाख रुपये सहित अन्य सामान भी बरामद किया है। आरोपियों की पहचान जय किशन व हिमांशु और मुकेश के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों को मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसीपी हितेश यादव ने पत्रकारों को बताया कि सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि व्यक्ति जय किशन, हिमांशु, मुकेश, मनीष आईपीएल मैचों पर सेक्टर नौ में सट्टा लगाते है। इन व्यक्तियों ने लोगों को धोखा देने की नीयत से अलग-अलग कंपनियों के सिम लिये हुये है। उक्त व्यक्ति मोबाइल पर कोड वर्ड में बातचीत करते है और अपने ग्राहकों को ज्यादा रुपये का लालच देकर सट्टा लगाते है।
विज्ञापन


तीनों व्यक्ति बुधवार रात को चल रहे दिल्ली और गुजरात की टीमों के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे है। सीआईए वन सेक्टर नौ में सट्टा लगा रहे मकान में पहुंची। मकान में चार आरोपी बेड पर बैठे थे, लेकिन इनमें से एक युवक पुलिस को देखकर फरार हो गया। उक्त आरोपियों ने चौथे आरोपी का नाम मनीष बताया।
विज्ञापन


सीआईए वन ने आरोपियों से करीब 2.50 लाख, 27 मोबाइल, एलईडी सेटटॉप बॉक्स, लैपटॉप, दो कैलकुलेटर, 4 नोट पैड, एक डायरी, चार पेन किये बरामद किया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें