दयालनगर स्थित जैलदार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत मेें प्रीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार लगभग साढ़े 9 बजे वह व उसका बेटा 35 वर्षीय बेटा हरपिंद्र सिंह अपने खेतों से घर वापस आ रहे थे कि गली में पड़ी बिजली की नंगी तार से उलझ गए जहां पर हरपिंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रीतम सिंह घायल हो गया और उसे सीएचसी शाहाबाद लाया गया।
प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके घर के पास टोनी मलिक की जमीन पर लगी बल्ली के साथ बिजली की तार लटक रही थी। उन्होंने बताया कि जब वह जमीन जोत रहा था तो उससे वह बल्ली टूट गई और जमीन पर गिर गई। उन्होंने बताया कि जब इस बारे में उन्होंने बिजली कर्मियों से बात की तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और लापरवाही बरती। जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने जमीन मालिक टोनी मलिक व बिजली कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।