फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन झपटकर बाइक सवार फरार

Sun, 20 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की कृष्ण कॉलोनी में बाइक सवार एक युवक ने घर के बाहर खड़ी एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ली। महिला के संभलने तक बाइक सवार फरार हो चुका था। घटना शुक्रवार रात की है। कॉलोनी मे पिछले छह-सात दिन में ही चेन छीनने की दो घटनाएं होने से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने घटना की सूचना महिला पुलिस हेल्पलाइन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी शाहबाद गुरमेल सिंह, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, पुलिस की अपराध शाखा एक के निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, अपराध शाखा दो के निरीक्षक अमन कुमार व थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला से जानकारी लेकर पुलिस ने तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी लेकिन लुटेरे युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी वासी वीना ढ़ीगडा ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 8 बजे पनीर लेकर आ रही थी। पनीर लेकर वह अपने घर के बाहर पहुंची ही थी कि बाइक सवार युवक आया और उसके गले में पड़ी एक सोने तोले की चेन छीनकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें