फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: सेवानिवृत्त मेजर की जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व विधायक समेत 20 पर केस

Wed, 08 Jun 2022 02:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि  20 से 25 लोगों ने जमीन हथियाने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद क्षेत्र के गांव झरौली खुर्द में 20 एकड़ जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हमला करने के आरोप में पुलिस ने पंजाब के पूर्व विधायक जीत महिंद्र सिंह सिद्धू समेत 20 लोगों को नामजद किया है। सेवानिवृत्त मेजर एवं वीर चक्र अवार्डी अजीत सिंह महल ने चार मई को मामले की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को दी थी। उनके आदेश पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव झरौली खुर्द वासी सेवानिवृत्त मेजर अजीत सिंह महल ने बताया कि वह चार मई को नवां शहर पंजाब गया हुआ था। गांव से कैप्टन बक्शीश सिंह ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि चार गाड़ियों में आए हथियारों से लैस पूर्व विधायक समेत करीब 25-30 लोगों ने उसकी 20 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी गांव झरौली खुर्द वासी मनजीत कौर के साथ शादी हुई थी। मनजीत कौर और अमरजीत कौर दो बहनें हैं। उसकी सास के पास 210 एकड़ जमीन थी, जिसकी मौत के बाद उसकी पत्नी और अमरजीत कौर के हिस्से में उक्त जमीन आनी थी। इस 210 एकड़ जमीन में से 40 एकड़ जमीन उसकी पत्नी मनजीत कौर तथा 40 एकड़ जमीन उसकी पत्नी के चाचा हरिंद्र सिंह को दी गई थी, जबकि बाकी की जमीन अमरजीत कौर के पास है।
विज्ञापन


11 अक्तूबर 2020 में उसकी पत्नी मनजीत कौर की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अमरजीत कौर और उसका बेटा पूर्व विधायक जीत महेंद्र सिंह उसकी 20 एकड़ जमीन हड़पना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए हैं।

इनके खिलाफ केस दर्ज
शाहाबाद पुलिस ने पूर्व विधायक जीत महिंद्र सिंह सिद्धू, अमरजीत कौर, कुलदीप सिंह, सेवक सिंह, सुखचैन सिंह, सुखमिंद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरजिंद्र सिंह, विक्रमजीत, नरेश कुमार, सुनील कुमार, रघुबीर सिंह, जितेंद्र, कर्म सिंह, नसीब सिंह, बलविंद्र सिंह, शमशेर सिंह, मोतीलाल, सोमनाथ व काला राम के खिलाफ केस दर्ज किया है। अकाली दल के नेता जीत महिंद्र सिंह सिद्धू तलवंडी साबो (बठिंडा) सीट से विधायक रह चुके हैं। 

मामले की जांच कर रही पुलिस 
थाना प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मई माह में अमरजीत कौर की शिकायत पर रिटायर्ड मेजर अजीत सिंह महल के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसके पश्चात अब अजीत सिंह ने अमरजीत कौर व उसके पूर्व विधायक बेटे समेत अन्य लोगों के खिलाफ उसकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत सौंपी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें