फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को कार में लिफ्ट दी, बेहोश कर उड़ाए गहने

Thu, 02 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल जा रही एक महिला को कार में लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। हुआं यू कि अपने घर की ओर पैदल जा रही एक महिला को दो महिलाओं ने अपनी बातों में उलझाकर पहले तो उसे अपनी कार में लिफ्ट दी, फिर उसे बेहोश कर उसके सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत में बिमल कौर निवासी फोर प्लाट ने कहा कि बुधवार को वह बाजार से खरीददारी करके घर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में एक कार उसके पास आकर रुकी जिसमें 2 महिलाएं बैठी थीं।
विज्ञापन


कार सवार महिलाओं ने उससे किसी नसीब के घर का पता पूछा और बातों ही बातों में उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट देकर घर छोड़ने के लिए अपनी गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ी दूर जाने के बाद एक महिला ने उसे कुछ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान गाड़ी में सवार महिलाओं ने उसकी सोने की चार चूडिय़ां, दोनों कानों की बालियां व गले में पहनी सोने की चेन उतार ली और उसे कार से उतार कर वहां से फरार हो गई।

उसे जब होश आया तो जेवर गायब मिले और उसे समझते हुए देर ना लगी कि उसके हाथ ठगी की गई है। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें