फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ताला तोड़ हजारों की नगदी चुराई

Thu, 03 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने हिनौरी मार्ग पर ओपीजी स्कूल के पास मंगलवार देर रात को एक क्लीनिक के शटर के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी साफ कर दी।
विज्ञापन


चोरों ने इससे पहले क्लीनिक के पास एक चाय की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया।

लाडवा-हिनौरी मार्ग पर देवन क्लीनिक का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ लिया और लॉकर में रखे करीब 15  हजार रुपये चुरा लिए।

क्लीनिक की संचालिका डॉ. पूनम मंढान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने क्लीनिक को बंद कर घर चली गई थीं। क्लीनिक के लाकॅर में करीब 15 हजार रुपये रखे थे। रात में किसी समय चोरों ने शटर तोड़कर यह रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी हरजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाडवा पुलिस ने विद्युत निगम के एसडीओ शेखर मोहन ने लाडवा थाने में शिकायत की है कि अज्ञात चोरों ने बकाली गांव में कर्मबीर और जसंवत सिह के खेतों में रखे दो ट्रांसफार्मरों को चोरी कर लिया है। 16 केवीए और 20 केवीए के इन ट्रांसफार्मरों की कीमत लगभग  48 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें