फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में युवक की मौत  

Mon, 02 May 2016 12:32 AM IST
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के गुरुद्वारा रोड पर बीती रात हथियारों से लैस दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। झगड़े में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया गया। जिसकी पीजीआई में ईलाज के दौरान मौत हो गई। हमलावरों में बाजार में खड़ी दो गाड़ियों को भी बुरी तरह तोड़ डाला। घटना के बाद एसपी सिमरदीप सिंह ने मौके का मुआयना किया। उनके पीछे सीन ऑफ क्राइम की टीम भी तथ्य जुटाने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि जगरूप के सिर पर गहरी चोट आई थी। जगरूप की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। रविवार को उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस की एक टीम परिजनों के बयान दर्ज करने पीजीआई रवाना हुई। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार रात जब दुकानें बंद करने का समय था तो अचानक हाथों में हथियार लहराते हुए कुछ लड़के आए और आते ही एक इनोवा व स्विफट गाड़ी पर हमला करके उसे तोड़ दिया। इसी दौरान हमलावरों जगरूप हमलावरों के हत्थे चढ़ गया और वे उसपर टूट पड़े। जिससे जगरूप बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि हमले से कुछ समय पहले दोनों गुटों में नवदीप मार्केट के पास मारपीट हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए एक गुट ने दोबारा बाजार में हमला कर दिया।
 
वालीबॉल का मैच बना कत्ल का कारण
जानकारी के मुताबिक मई 2015 में डेरा टाली फार्म के पास वालीबॉल के मैच खेलने को लेकर इन्हीं दोनों गुटों में झगड़ा हो गया था। उस समय बात इतनी बढ़ गई थी कि गोली तक चल गई थी। जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति जख्मी हो गया था। उसके बाद मृतक जगरूप व उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था और जगरूप के भाई सहित उन्हें जेल भी हुई थी। कुछ महीने बाद जगरूप जेल से बाहर आ गया। लेकिन दोनों गुटों के बीच रंजिश कम नहीं हुई। बीती रात कस्बे में एक समारोह में जगरूप अपने पिता अमरजीत के साथ गया था। इस दौरान उसके पिता समारोह में रुक गए और वह गाड़ी लेकर बाजार आ गया। जहां उस पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें