फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: खेल राज्यमंत्री को सोशल मीडिया पर दी थी धमकी, आरोपी पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2022 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

धमकी देने के आरोपी पूर्व मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आठ जुलाई को पुलिस को सोशल मीडिया पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली थी। 
विज्ञापन
खेल मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री स्व. जसविंद्र सिंह संधू के बेटे को गिरफ्तार किया है। हरकीरत सिंह ने सोशल मीडिया पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर मिली शिकायत पर पिहोवा पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी हरकीरत सिंह वासी गुमथला गढू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आठ जुलाई को पुलिस को सोशल मीडिया पर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली।

साइबर सेल की जांच में सामने आया कि खेल राज्यमंत्री को सोशल मीडिया पर मिली धमकी पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे हरकीरत संधू ने दी है। जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरकीरत सिंह के खिलाफ अगले ही दिन जान से मारने की धमकी देने सहित आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 
आरोपी को लिया रिमांड पर 
पिहोवा पुलिस उप-अधीक्षक गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गहनता से जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 506 और 67 ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी हरकीरत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें