अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव मद्दीपुर के गुरप्रीत हत्याकांड के आठवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह नौ में से आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
छह नवंबर को शाहाबाद के कमेटी बाजार चौक में दिनदहाड़े गुरप्रीत की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना शाहाबाद में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच में इंचार्ज अपराध शाखा-1 निरीक्षक केवल सिंह ने टीमों का गठन करके हत्यारों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने महादेव वासी कठवा को गुप्त सूचना के आधार पर लाडवा चौक शाहाबाद से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व भी दो साथियों को दिन में ही पकड़ लिया गया था। इन तीनों से वारदात में प्रयोग किए गए मोटरसाइकिल और हथियार बरामद करके अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उन्हें 14 दिन के ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।