फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को पहले कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, फिर बनाया एमएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया अश्लील एमएमएस
- शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति व दोस्त के अलावा जेठ पर भी दर्ज किया मामला
- एमएमएस सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर अप्राकृतिक संबंध भी बनाए
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा(कुरुक्षेत्र )। अपने दोस्त के साथ मिलकर पति ने पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद अश्लील एमएमएस बना कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला के साथ उसके जेठ ने भी छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, जेठ व मित्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इलाके की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2003 में उसकी शादी हुई थी। सरकारी नौकरी के कारण उसका पति उससे दूर ही रहता था। शादी के कुछ समय बाद ही जेठ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उससे छेड़छाड़ करने लगा। कई बार जेठ ने उसे अकेला पाकर जोरजबरदस्ती करने की कोशिश की। जिसकी शिकायत उसने सास, पति व जेठानी से की। इसके बावजूद ससुराल वालों ने जेठ की गलती पर पर्दा डालते हुए उसे चुप रहने की सलाह दी। इसके बाद वो अकेले रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि जब भी उसका पति छुट्टी लेकर घर आता तो वह उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता । लोक लाज के कारण वह उसे सहन करती रही। वर्ष 2013 में उसके पति ने तलाक के लिए कोर्ट में केस डाल दिया था। जिसे कोर्ट ने वर्ष 2016 में खारिज कर दिया। तभी से उसका पति तलाक लेने के लिए साजिश रचने लगा। वर्ष 2017 में उसके पति ने सरकारी नौकरी से ऐच्छिक रिटायरमेंट लेकर परिवार से अलग कुरुक्षेत्र में रहने लगा। इस दौरान भी वो उसके साथ अप्रकृतिक संबंध बनाने लगा। इसी बीच उसका जेठ भी घर आने जाने लगा और उससे छेड़छाड़ व परेशान करने लगा। पीड़िता के मुताबिक एक दिन पार्टी में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जिससे वह बेहोश हो गई। ऐसे में मौका पाकर पति व पति के दोस्त ने उसका अश्लील एमएमएस बना लिया। इसी एमएमएस को दिखाकर उसका पति उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। यहां तक कि उसके पति ने उस एमएमएस के जरिए तलाक के लिए कोर्ट में भी अर्जी डाल दी। वहीं उसके पति के दोस्त एमएमएस का कुछ हिस्सा सोशल मीडिया पर भी उसे वायरल कर दिया और शेष एमएमएस को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसके ऐवज में वह उसके साथ अश्लील बातें और हकरते करने लगा, जिससे आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, जेठ व उसके पति के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें