फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरवी रखे मकान को बेचकर हड़पे साढ़े 13 लाख रुपए, मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। कंपनी के पास गिरवी रखे मकान को बेचकर साढ़े 13 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने महिला व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मकान का सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ था। इस संबंध में पिहोवा निवासी वंदना रानी ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

वंदना ने बताया कि उर्मिला देवी व उसके बेटे रजनीश निवासी पिहोवा ने प्रांची रोड स्थित मकान का सौदा 20 लाख रुपये में 21 जनवरी 2017 को इकरार नामा देकर कर तय कर लिया। बयाने के तौर पर उन लोगों को 10 लाख रुपये देकर 20 दिसंबर 2017 को उक्त मकान की रजिस्ट्री करनी तय कर ली। लेकिन निश्चित समय पर मां-बेटे ने बहाना बनाकर मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई और झांसा देकर उनसे साढ़े 3 लाख रुपये और ले लिए। उन्होंने 19 नवंबर 2018 को मकान की रजिस्ट्री करवाने की बात कही थी। बाद में उन्हें पता चला कि यह मकान पहले ही किसी कंपनी के पास गिरवी है। कंपनी ने उस मकान की नीलामी का नोटिस भी लगाया हुआ था। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने मां-बेटे से बात कर उनके साढ़े 13 लाख रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी उन्हें डराने धमकाने लगे और जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें