फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्सर में फंसकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिक्सर में फंसकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

बिलसंडा (पीलीभीत)। बेकरी में काम कर रहे मजदूर की मिक्सर में फंसकर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली दियोरियाकलां के गांव पकड़िया बिंदु निवासी देवकी नंदन ने बताया कि उसका छोटा भाई 22 वर्षीय सोनपाल बिलसंडा कस्बे के घस्सूगंज मोहल्ले में एक बेकरी में ढाई साल से मजदूरी करता था। शनिवार शाम को जब वह मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था उस बीच अचानक बिजली चली गई। जैसे ही वह आटा लेने के लिए झुका, बिजली आ गई। इस पर वह मशीन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको आनन-फानन में इलाज के लिए एक अन्य मजदूर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि परिवार वालों ने सूचनात्मक तहरीर पुलिस को दी है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इस पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें