फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवकों ने दंपति से लूटी क्रेटा गाड़ी, अमृतसर से जा रहे थे पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद। त्योड़ा थेह पर रविवार देर रात को दंपति से कुछ युवकों ने क्रेटा गाड़ी छीन ली। पुलिस ने गाड़ी के मालिक गुलजार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पानीपत बरसंत रोड वासी गुलजार सिंह ने बताया कि रविवार को वह अपनी क्रेटा गाड़ी से पत्नी अशविंदर पाल कौर के साथ अमृतसर से वापस पानीपत जा रहा था। रात 9 बजे शाहाबाद के त्योड़ा थेह पर स्कॉर्पियो गाड़ी उनकी कार के साइड आकर रुक गई। उसमें सवार लोगों ने कहा कि उनकी कार का पिछला टायर पंक्चर हो गया है। जब टायर देखने नीचे उतरेतो दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। एक युवक ने उसकी पत्नी को कार से बाहर निकाल दिया। तीन युवक उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिला 100 पर फोन
शिकायतकर्ता ने कहा कि वारदात के बाद उन्होंने 100 नंबर डायल किया, लेकिन नंबर नहीं मिला। इसके बाद वह वह कुछ दूर स्थित ढाबे पर गए और ढाबा मालिक की मदद से थाने पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में वीटी करा दी, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें