फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के तीसरे दिन मुख्य आरोपी धमेंद्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाडवा (कुरुक्षेत्र)। बुधवार रात्रि को बहनोई की हत्या करने मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। हत्या के तीसरे दिन पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी एवं मृतक मंदीप सिंह वासी गूढ़ा के साले धर्मेंद्र वासी गढ़ी बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार लाडवा पुलिस ने शुक्रवार को गूढ़ा वासी मंदीप सिंह हत्या मामले में उसके साले धर्मेंद्र निवासी गढ़ी बंजारा को काबू कर लिया। पुलिस हत्या में शामिल दूसरे मुख्य आरोपी बंटी वासी बेरथला एवं अन्य अज्ञात आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत बुधवार रात्रि को धर्मेंद्र ने अपने बहनोई बेरथला वासी बंटी और तीन-चार अन्य लोगों के साथ मिलकर गूढ़ा वासी मंदीप सिंह पर लाडवा संजय गांधी स्कूल के पास हमला बोलकर हत्या कर दी थी। मृतक मंदीप सिंह उस समय लाडवा से अपनी बाइक पर गांव गूढ़ा जा रहा था। जैसे ही वह संजय गांधी स्कूल के पास पहुंचा तो दो कारों में सवार उसके साले धर्मेेंद्र और साढ़ू बंटी ने अपने अन्य दोस्तों के साथ उसपर हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के चाचा जसविंदर की शिकायत पर लाडवा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस संबंध में लाडवा प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को काबू कर लिया है। पुलिस टीम दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार करने में गंभीरता से जुटी है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। काबू आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें