फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड पर मां ज्वाला मंदिर के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। एक मृतक का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे आकाश नगर वासी आशु (19) अनाज मंडी चौक से अग्रवाल अस्पताल की ओर जा रहा था। वहीं आकाश नगर वासी सुनील कुमार (27) अपने रिश्तेदार रामकुमार के साथ अनाज मंडी की ओर जा रहा था। मां ज्वाला मंदिर के पास दोनों की भिड़ंत हो गई। आशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुनील और रामकुमार को गंभीर अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। सुनील कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें