फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। तंगौर निवासी रवि और अनिल की शिकायत पर पुलिस ने गढ़ी विंड तरन तारण निवासी मलकीत सिंह व हरनाम सिंह के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखा धड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अपनी शिकायत में तंगौर निवासी रवि ने बताया कि उसने अपने बेटे प्रिंस को जार्डन और अनिल कुमार तंगौर के बेटे लोकेश को साईप्रस भेजने के लिए मलकीत सिंह को पैसे दिए थे। 5 जून को प्रिंस को जार्डन भेज दिया गया जबकि लोकेश के पास वीजा न होने के कारण उसे थाईलैंड से वापिस भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जार्डन में भी प्रिंस का काम नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



वृक्षों की चोरी से कटाई में तीन नामजद
शाहाबाद। गांव झरौली निवासी मेजर अजीत सिंह महल की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ चोरी से वृक्षों की कटाई करने का मामला दर्ज किया है। मेजर अजीत सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि वह मई के आखिरी सप्ताह में गांव से किसी कार्य के लिए बाहर गया था। उसके खेतों में 20-25 वर्ष पुराने सफेदा व शीशम के पेड़ लगे थे। जिन्हें गुरचरण सिंह, कृपाल सिंह व कालू राम ठेकेदार ने काट लिया। इस संबंध में सरपंच हरतिंद्र पाल, गुरजिंद्र सिंह, बलवंत, कैप्टन ब शीस सिंह व दलीप सिंह की पंचायत में तीनों लोगों ने अपना दोष कबूल किया था और रकम देने की बात कही थी। लेकिन बाद में मुकर गए । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें