फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13वें दिन बाद फंदे पर लटका मिला संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा क्षेत्र के गांव हेलवा में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक बिहार निवासी मजदूर का शव खेतों के पास पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम करवा साथ में आए अन्य मजदूरों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार करीब 37 वर्षीय सुरेंद्र मुंडा अपने चार अन्य साथी मजदूरों के साथ गत 20 जून को ही गांव हेलवा में धान रोपाई कार्य करने के लिए किसान राय सिंह के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

उन्होंने अगले दिन धान लगाई, लेकिन 22 जून को ही सुरेंद्र व संजय अचानक गायब हो गए। उनकी दूसरे मजदूरों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बाद में पता चला कि संजय बिहार स्थित अपने गांव पहुंच गया जबकि सुरेंद्र का कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार को गांव वासी ही एक किसान पशुओं को लेकर खेतों की ओर गया, जहां साथ लगते जंगल में एक पेड़ पर शव लटका दिखाई दिया। उसने तत्काल ही गांववासियों को सूचना दी और फिर सूचना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों व दूसरे मजदूरों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि शव कई दिनों से लटका हुआ था और वह विक्षत हालत में था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें