फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट सभा के प्रधान अंग्रेज सिंह व धर्मशाला मैनेजर भले राम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट समाज की दोनों कमेटियां खुद को बता रहीं असली, एक ने दूसरे पर दर्ज करवाया पर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जाट सभा की पुरानी व नई सभा के बीच विवाद गहराने के बाद अब पुलिस दरबार में भी पहुंच गया है। एक गुट के सभा प्रधान राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे गुट के सभा प्रधान अंग्रेज सिंह व जाट धर्मशाला के मैनेजर भले राम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने आरोप लगाते हुए बताया है कि इसी माह कुछ दिनों पहले ही अंग्रेज सिंह ने धर्मशाला मैनेजर भले राम के साथ मिलकर फर्जी तौर पर कमेटी का गठन कर लिया, जबकि असली सभा का गठन दिसंबर 2016 में समाज की आम सभा द्वारा किया गया था, जिसमें उन्हें प्रधान व गुरनाम सिंह को जरनल सचिव बनाया गया है। यही कमेटी लेन-देन कर रही है तो वहीं प्रशासन के पास भी यही कमेटी रजिस्टर्ड है। अब अंग्रेज सिंह ने फर्जी कमेटी बना ली है और खुद स्वंभू प्रधान बन गए हैं, जिसके उपरांत जाट सभा के खाते से सेंट्रल बैक व आईसीआईसीआई बैंक शाखा से पैसे निकलवा कर धोखाधड़ी की जा रही है।
उन्होंने शक जाहिर किया है कि वे जाट धर्मशाला के पैसे, जमीन व बिल्डिंग तक बेचने की कोशिश की जा रही है। इन पर न केवल रोक लगाई जाए बल्कि निकलवाए गए पैसे भी वापस दिलाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शिकायत के आधार पर केयूके पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर मंगलवार को राजकुमार की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई, जिसमें मांग करते हुए कहा गया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। निकाली गई राशी वापस कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी नहीं की तो किसी प्रकार की घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार के समक्ष आज पेश होंगे दोनों पक्ष
रजिस्ट्रार के समक्ष बुधवार को जाट सभा के दोनों गुट पेश होंगे, जो अपनी-अपनी कार्यकारिणी सही होने का दावा पेश करेंगे। विवाद के चलते रजिस्ट्रार सहकारी समिति ने पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि राजकुमार गुट ने रजिस्ट्रार से कार्यकारिणी की सूची लेकर पुलिस को भी पेश की है और दावा किया कि उनके नेतृत्व में यहीं कार्यकारिणी असली है।
विज्ञापन

साबित हो जाएगा कौन बोल रहा झूठ : अंग्रेज
नई कमेटी के प्रधान अंग्रेज सिंह का कहना है कि उनकी प्रधानगी में नई कमेटी सही है। यह समाज के लोगों द्वारा ही बनाई गई है और वे समाज व धर्मशाला के हित में ही कार्य कर रहे है। बिना किसी लिखित कार्रवाई के कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है और वे हर कार्य का सुबूत दे सकते है। उन्होंने एक भी पैसे की हेराफेरी नहीं की है और लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। पुलिस जांच व रजिस्ट्रार के समक्ष पेश होने के बाद साबित हो जाएगा कि झूठ कौन बोल रहा है। उन्होंने कार्यकारिणी बनने के बाद रजिस्ट्रार को पूरी सूची सौंप दी थी, लेकिन सीटीएम ने उन पर दबाव बनाकर राजकुमार के नेतृत्व वाली कमेटी की ही सूची जारी कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें