फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड मथाना के निकट दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से दंपति की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपली।
शनिवार को पिपली-लाडवा मार्ग पर गांव बीड़ मथाना के निकट कार की चपेट में मोटरसाइकिल सवार प्राइवेट बैंक के कर्मचारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और राहगीरों की मदद से दंपति को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे हैं, जहां रविवार को उनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद फरार कार चालक के बारे में पता लगाने में जुट गई है। मरने वाले पति-पत्नी की पहचान कुरुक्षेत्र के पिपली के निकट स्थित गांव किशनपुरा निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार और 24 वर्षीय अनु के रूप में हुई है। बताया गया है कि वीरेंद्र कुमार लाडवा में एक प्राइवेट बैंक में काम करता था।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों यमुनानगर किसी काम से जा रहे थे। घर से निकलते समय वीरेंद्र और अनु ने अपने एक वर्षीय बेटे को घर पर ही बहन के पास छोड़ दिया था। घर से लाडवा की ओर जाते समय सामने से आ रही एक कार ने इन्हें चपेट में ले लिया था। दोपहर में हुए हादसे में पत्नी-पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पिपली थाना सदर के प्रभारी निर्मल सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि निकटवर्ती गांव किशनपुरा वासी वीरेंद्र अपनी पत्नी अनु को लेकर मोटरसाइकिल पर लाडवा की ओर जा रहा था। इस दौरान गांव बीड़ मथाना के निकट लाडवा की ओर से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।
स्पीड गन हटते ही फिर शुरू हुए हादसे
अमर उजाला ने पिपली-यमुनानगर मार्ग पर वाहनों की तीव्र गति का मामला पहले भी उठाया था, लेकिन इसके बाद सड़क पर कई दिनों तक स्पीड गन की वजह से हादसों में अंकुश लगा था, लेकिन स्पीड गन हटते ही दोबारा हादसे शुरू हो गए हैं। खुद थाना सदर प्रभारी निर्मल सिंह ने माना कि लाडवा की ओर से आ रही कार काफी तेज गति में थी।
नियंत्रण खोने के बाद कार ने खाईं कई पलटियां
मिली जानकारी के अनुसार कार चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार कई पलटियां खाती हुई पिपली की ओर से आ रहे वीरेंद्र की मोटरसाइकिल से टकरा गई। पता यह भी चला है कि इस हादसे में कार चालक को भी चोटें आई हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कार चालक का कोई अता पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

तीन साल पहले माता-पिता की हुई थी मौत
वीरेंद्र अपने घर में सबसे बड़ा था। तीन साल पहले बीमारी के चलते उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। घर में उसके अलावा छोटी बहन और भाई है। भाई पिपली में ही एक दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें