फोटो नंबर-48
निर्माणाधीन मकान की खिड़की का छज्जा गिरने से मिस्त्री की मौत
- ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूूूरो
कुरुक्षेत्र। गांव बचगांवां डेरा में निर्माणाधीन मकान की खिड़की का अचानक छज्जा गिर जाने से निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक गांधी नगर वासी हनुमान सिंह (45) है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के पुत्र राजकुमार ने बताया कि उनके पिता 25 दिनों से गांव बचगांवां में एक ठेकेदार के पास मिस्त्री का काम कर रहे थे। उन्होंने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन पहले ही खिड़की का छज्जा बनाया गया था। उसके पिता ठेकेदार के कहने पर ही खिड़की के कच्चे छज्जे की शटरिंग खोलने चढ़े थे। जैसे ही उसके पिता लेंटर खोलने छज्जे के पास गए, अचानक छज्जा गिर गया और उसके पिता छज्जे के नीचे दब गए। उन्होंने केयू थाने में ठेकेदार पर खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई है। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बचगांवां वासी आरोपी ठेकेदार अमरजीत सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे मामले की जांच में जुटी हुई है।