फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को घर छोड़कर वापिस गांव लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। गांव मांगना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलकार सिंह निवासी गांव इस्हाक के रूप में हुई है। बलकार सिंह अपनी बहन को घर छोड़ने के बाद गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में गांव इस्हाक निवासी साहब सिंह ने बताया कि उसका भाई बलकार सिंह बाइक पर बहन सुखविंदर कौर को उसके गांव थाना छोड़ने गया था। लौटते वक्त गांव मांगना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालात में उसे पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें