फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कंट्रोल रूम में दी किसी व्यक्ति द्वारा पत्नी पर चाकूओं से हमले की सूचना, खुद पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के चरित्र पर था शक, चाकुओं से गोद कर हत्या के बाद फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। चरित्र पर शक होने पर एक व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या करने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति का शव पत्नी के शव से कुछ दूर पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा कि उसकी पत्नी पर किसी व्यक्ति ने चाकुओं से हमला कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही लाडवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की तो मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर पत्नी की हत्या करने की बात लिखी हुई थी।
गांव छलौंदी निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी बहन रेशमा की शादी गांव हिरण छप्पर जिला यमुनानगर निवासी मंगत राम के साथ हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी, जिसके चलते उसने लगभग 14 वर्ष पहले अपना बेटा वंसुल बहन रेशमा व जीजा मंगत को गोद दे दिया था। उसने बताया कि जीजी परिवार के साथ 4-5 साल से गांव छलौंदी में रह रहे थे। उसका जीजा बहन के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होता रहता था। वह धमकी भी देता था कि वह उसे भी खत्म कर देगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा। उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन गत दिवस रात 11 बजे उनके पास छलौंदी के रामपाल ने फोन कर बताया कि मंगत राम और रेशमा में झगड़ा हो रहा है। वह तुरंत जीजा के घर की ओर भागा। जब वह उनके घर पहुंचा तो देखा कि उसके जीजा पेड़ के सहारे फंदे पर लटके थे तथा बहन का शव 70-80 फुट की दूरी पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा था। बहन की गर्दन की बाई ओर तेज धार हथियार से वार करने का निशान था। राजबीर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके जीजा ने ही बहन की हत्या की है। पकड़े जाने के डर से खुद भी आत्महत्या कर ली है। लाडवा पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। वारदात के दौरान गोद लिया गया मंगतराम का बेटा अपनी मौसी के घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद बाहर आएगी सच्चाई : एसएचओ
लाडवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगत राम ने अपनी पत्नी की किसी तेजधार हथियार से हत्या की है। हत्या के बाद उसने स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया है। मृतका रेशमा की गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया था। मृतक मंगत राम का शव भी घर के पास ही एक पेड़ पर लटका हुआ था। पूछताछ के लिए गांव के ही उस व्यक्ति को भी उठाया गया है, जिसका नाम मृतक ने फंदा लगाने से पहले पुलिस कंट्रोल में फोन कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें