फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर गौमांस ले जाते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गोकशी कर मांस ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से पौने दो क्विंटल से ज्यादा मांस बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि खालापार चौकी प्रभारी विनय शर्मा को सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से मांस लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस को देेख कर बाइक सवार भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अरशद उर्फ नानू पुत्र सलीम निवासी फिरदोसनगर बताया। पुलिस ने उसके पास से 185 किलो मांस बरामद किया। आरोपी ने बताया कि फरार होने वाला युवक उसका भाई सद्दाम है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसों में कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। कई स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई राहगीर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दौराला निवासी अमित पुत्र विनोद , उसकी चार साल की बेटी माही सड़क हादसे में घायल हो गए। जड़वड़ गांव का नरेंद्र पुत्र ताराचंद और मनोज पुत्र सुशील भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए। पुरकाजी के मुजीब आलम, कृष्णापुरी के कुशाग्र, रामपुरी के विपुल, अभिषेक को भी सड़क हादसों में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें