फोटो नंबर - 38
शादी समारोह से लौट रहे फोटोग्राफरों पर युवकों ने किया हमला
- एसोसिएशन ने की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। शादी समारोह से लौटते समय कुछ युवकों ने दो फोटोग्राफर पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। इसके विरोध में हरियाणा फोटोग्राफर एसोसिएशन ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
जख्मी ज्ञानचंद निवासी भट्टमाजरा ने बताया कि वीरवार रात वह अपने साथी नीरज के साथ कुरुक्षेत्र रोड स्थित गांव संधौली के पास एक पैलेस में शादी समारोह में फोटो करने गया हुआ था। फोटो खींचने के दौरान शादी समारोह में कुछ युवक उनके ड्रोन कैमरे से छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने ड्रोन कैमरा तोड़ दिया, जिसकी शिकायत उन्होंने युवकों के परिजनों से कर दी। शादी समारोह से लौटते समय उन्हीं युवकों ने गाड़ी से उनका पीछा किया और बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद गाड़ी में सवार 5-6 युवकों ने हमला कर दिया। सुल्तान, सतनाम सिंह, शंकर शर्मा, जस्सी, आंशु, कृष्ण शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष, रवि कुमार, जसपाल सैनी, ललित तथा सुखबीर जांगड़ा सहित अन्य फोटोग्राफर्स ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।