फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं ठसका मीराजीं सरपंच दिलबाग सिंह बोल रहा हूं, कुछ पैसे दे देना----

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। ठगी करने वालों ने पैसे ऐंठनेे के नए नए तरीके ढूंढ लिए है, जिससे वे भोले-भाले लोगों को बातों में फंसा कर उनसे पैसे ऐंठते हैं। ऐसा ही एक मामला इस्माईलाबाद कस्बे में भी सामने आया है। बुधवार को दो युवकों ने पहले प्रतिष्ठित व्यक्तियों के बारे जानकारी हासिल की फिर दुकानों पर लगे बैनर व बोर्ड से दुकानदारों के नंबर लेकर उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों की आवाज में फोन कर उनके नाम से पैसे मांगे। इसी तरह कई दुकानों से पैसे लेने के बाद वे कस्बे में स्थित एक दंत चिकित्सक के पास फोन किया। उसने कहा कि वह दिलबाग सिंह गुराया सरपंच ठसका मीरांजी से बोल रहा है। उसे कुछ रुपयों की जरूरत है और वह एक व्यक्ति को दुकान पर भेज रहा है। उसे पैसे दे देना। उसने उस व्यक्ति को भेजने के लिए कहा। डॉक्टर को कुछ शक हुआ तथा उसके पास दिलबाग का नंबर होने की वजह से उसने तुरंत दिलबाग को फोन कर दिया। दिलबाग सिंह ने कहा कि वह तो अपने गांव में है। उसने पैसों के लिए फोन नहीं किया है। सरपंच ने कहा कि वह थोड़ी देर में कस्बे में आ रहा है। उक्त व्यक्ति को क्लीनिक पर बुला लो। थोड़ी देकर में वह व्यक्ति क्लीनिक पर पैसे लेने के लिए आ गया और उधर से दिलबाग सिंह भी मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ठगी करने वाले युवकों को पकड़ लिया। उक्त व्यक्तियों की पहचान खान निवासी मिर्जापुर यमुनानगर तथा दीपक निवासी हैबदपुर यमुनानगर के रूप में हुई है। सरपंच दिलबाग सिंह ने बताया कि बार-बार माफी मांगने पर उक्त दोनों को नाम पता नोटकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उक्त दोनों ठगों ने कल दोपहर बाद कस्बा में आकर ऑटो चालकों व अन्य से कस्बा व आसपास के प्रतिष्ठिक व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल की थी। इसके बाद दुकानों पर लगे बैनर से दुकानदारों के नंबर लेकर प्रतिष्ठित व्यक्तियों की आवाज बनाकर उन पर फोन कर कस्बे की कई दुकानों से पैसे ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें