अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 किलो चूरापोस्त बरामद किया है।
एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सीआईए-2 के एएसआई दलजीत सिंह को नशा तस्करी की सूचना मिली थी। एएसआई दलजीत सिंह, एचसी दीपक कुमार, सिपाही सतीश, सिपाही मनोज कुमार और चालक मुख्य इंद्रजीत सिंह की टीम ने तुरंत जिमखाना क्लब के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद आए एक ट्रक की तलाशी ली तो उसमें दो लोग बैठे थे। चालक ने अपना नाम जसविंदर सिंह वासी ठसका रोड गुरु नानक कॉलोनी इस्माईलाबाद हाल वासी पंचकूला और दूसरे ने संजू कुमार वासी इंद्रा कॉलोनी मनीमाजरा चंडीगढ़ बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर चालक के पीछे वाली सीट पर कंबल के नीचे कट्टे में दो कट्टों में 51 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। जसविंदर सिंह उर्फ जग्गा ने बताया कि वह ट्रक में राजस्थान से नशीला पदार्थ लाकर जीटी रोड पर सप्लाई करता है।
वहीं डिटेक्टिव स्टाफ के एसआई सुभाष चंद, एएसआई जसपाल सिंह, एचसी प्रवीण कुमार, सिपाही भजन सिंह व एचसी निर्मलजीत सिंह की टीम ने पूजा कट पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी सूचना पर राकेश कुमार वासी गांव सहारनपुर जिला पटना बिहार को पैराकीट के पास चूरा पोस्त से भरे कट्टे के साथ पकड़ा। उससे 15 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।