फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदियों की बैरकों से मोबाइल व सिम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल परिसर में बंदियों की बैरक से मोबाइल मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जेल प्रशासन द्वारा जांच के दौरान जेल में बंद तीन बंदियों से तीन मोबाइल फोन, सिम व बैटरियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


जेल उपाधीक्षक रघुबीर सिंह ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला जेल में कैदी व विचाराधीन बंदियों की बैरकों की समय-समय पर चेकिंग की जाती है। जेल अधीक्षक के निर्देश पर व मंगलवार को बैरकों की चेकिंग की गई।

इस दौरान बंदी संदीप, मेनपाल, रवि , नवीन आदि की बैरक से तीन मोबाइल फोन, सिम व बैटरियां बरामद की गई। इन तीनों ने जेल के नियमों की अवहेलना की है। यहां यह भी बता दें कि बीते वर्ष पूर्व एसपी के नेतृत्व में अपराध शाखा पुलिस टीम ने भारी पुलिस बल के साथ जेल में दस्तक देकर दर्जनों मोबाइल फोन बरामद किए थे। उसके बाद भी यह सिलसिला जेल में लगाकर चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें