फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सभी घरों तक पहुंचेगी गैस पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब शहर के प्रत्येक वार्ड के हर घर में वाटर लाइन की तरह रसोई गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर प्रथम चरण में 100 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। शहर के वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है।
ये जानकारी शनिवार को थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने दी। वो नगर परिषद कार्यालय में हाउस की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की योजना के अनुसार रसोई गैस का कनेक्शन लेने से लोगों का प्रति सिलेंडर 500 रुपये की बचत भी होगी। पाइप लाइन से गैस कनेक्शन के बाद महज 250 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे। गैस खपत का आंकलन करने के लिए मीटर भी लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नगर परिषद अध्यक्षा उमा सुधा की अध्यक्षता में सदन की बैठक हुई। जिसमें पीर वाली गली, गुरू नानक पुरा वार्ड नम्बर 5 में टयूबेल लगवाने , सेक्टर 2 के उद्योग क्षेत्र को नगर परिषद थानेसर के अधीन लेने और औद्योगिक क्षेत्र को व्यवसायिक क्षेत्र में तबदील करने के बारे में पूर्व की बैठक में पास किए गए विकास कार्यों की पुष्टि करने के बारे में चर्चा हुई। सेक्टर 4,5, 7 ,8 13 व पिपली से थर्ड गेट तक सफाई व्यवस्था को निजी हाथों में देने पर भी विचार हुआ। इसके अलावा नगर परिषद थानेसर कार्यालय में सरल केंद्र शुरू होने तक सीएफसी के तहत कार्य करने के बारे में, एलएनजेपी अस्पताल के पास गोगा पीर से ब्रह्मसरोवर तक रास्ता निकालने के बारे में और शहर के सभी वार्डों में गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रस्ताव के संबंध में आए प्रस्तावों पर सर्व सम्मति से सदन ने अपनी मोहर लगाई है। इतना ही नहीं नप अध्यक्षा उमा सुधा ने सभी पार्षदों से वार्डों में कराएं जाने वाले विकास कार्यो की सूची सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें