फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस लेकर चोर फरार, ग्रामीणों ने पीछा किया तो चोरों ने किए फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। गांव बुहावा में गत रात को उस समय दहशत फैल गई जब भैंस चोरों ने भैंस चोरी कर ली और ग्रामीण उनका पीछा करने लगे तो गाड़ी में सवार हुए चोरों ने उन पर फायर कर दिए। इससे ग्रामीण भय के चलते पीछे हट गए और चोर गांव वासी सुखपाल सिंह की भैंस को महिंद्रा पिकअप गाड़ी में लेकर फरार होने में कामयाब रहे। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2 बजे 5-6 चोर एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार होकर गांव बुहावा में आए और उन्होंने सुखपाल सिंह पुत्र धर्मपाल की दो भैंसों को खोल कर उन्हें गांव में बने माता के मंदिर में ले गए। मंदिर में खड़ी महिंद्रा पिकअप गाड़ी में चोरों ने भैंसों को लादना शुरू कर दिया और एक भैंस को गाड़ी में लाद लिया। चोर जब दूसरी भैंस को गाड़ी में लादने लगे तो लोगों को इसकी भनक लग गई और गांव में शोर मच गया। ग्रामीणों को अपनी और आता देख चोरों ने देशी कट्टों से फायर कर दिया और एक भैंस को वहीं छोड़ और दूसरी को लेकर गाड़ी में बैठ कर फरार हो गए। सुखपाल सिंह के बेटे घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी स्वयं मोटर साइकिल पर गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। चोरों द्वारा लोगों को गाड़ी का पीछा करते देख उन्होंने देशी कट्टों से पीछा कर रहे लोगों पर फायर शुरु कर दिया। चोरों ने अचानक गाड़ी रोक कर पीछा कर रही मोटरसाइकिल पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की, जिस पर पीछा कर रहे मोटरसाइकिल चालकों ने गन्ने के खेत में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही की चोरों द्वारा किये गए फायर किसी को नहीं लगे और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन


पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष
पीड़ित सुखपाल सिंह ग्रामीण दर्शन सिंह, राम सिंह, विक्रम, धर्मसिंह, दिलबाग सिंह, रणजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सारे मामले की सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। ग्रामीणों का कहना है पुलिस द्वारा चोरों को उसी रोड पर स्थित बीड़ मंगौली में चौक पर लगाए गए नाके पर रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने कहा कि सूचना मिलने के उपरांत भी चोर बीड़ मंगौली में लगाए गए पुलिस नाके को आसानी से पार कर गए।

चोरों को गिरफ्तार करने का कर रहे हैं प्रयास : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी दलीप सिंह का कहना है कि उन्होंने कल ही कार्यभार संभाला है और वे स्वयं रात को गस्त पर थे। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि चोरों द्वारा लोगों में दहशत पैदा करने के लिए देशी कट्टों से फायर किए गए है जिसको पुलिस गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्दी ही चोरों को काबू करने का प्रयास कर रही है और लोगों के जान व माल की रक्षा के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि गांवों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जल्दी की पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक कर गांवों में ठीकरी पहरे लगाए जाएंगे ताकि चोर अपने मकसद में कामयाब न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें