फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामशरण माजरा में गिरी मकान की छत, मलबे में दबा जरूरी सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 59
विज्ञापन

रामशरण माजरा और गुढा में गिरी मकान की छत, मलबे में दबा जरूरी सामान
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। रविवार देर रात हुई बारिश में गांव गुढ़ा और रामशरण माजरा में मकान की छत गिर गई। हालांकि घटनाक्रम में परिवारजनों को कुछ चोटें भी आई, लेकिन आसपास के लोगों ने समय रहते निकाल लिया। वहीं कई तरह का जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।
गुढा में सुबह चार बजे के करीब मुन्नी और उसका बेटा छोटे शाह जो कि अपने मकान में बैठे थे। इस दौरान मकान की कच्ची छत मुन्नी एवं उनके पुत्र छोटे शाह के ऊपर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों मां-बेटे को मलबे से निकाला और सरकारी अस्पाताल लाडवा पहुंचाया। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मुन्नी के पति अंगूर शाह का करीब सात साल पहले निधन हो चुका है। मुन्नी का परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा चलाता है। ग्रामीणों की मांग है कि मुन्नी के परिजनों की सरकारी तंत्र मदद करे। परिवार को उचित मुआवजा देने के अलावा उन्हें पक्का मकान भी दिया जाए। वहीं दूसरी तरफ गांव रामशरण माजरा में संदीप पुत्र जगीर सिंह की भी मकान की छत गिर गई। इसके मलबे तले मोटरसाइकिल सहित अन्य जरूरी सामान दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि मकान में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें