फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ठगी का शिकार होने से बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर जहां आम बैंक उपभोक्ताओं के साथ ठगी किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप अपने बेटे की समझदारी के चलते ठगी का शिकार होते -होते बच गए।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन पर व्यक्ति ने कहा कि वह एसबीआई का अधिकारी बोल रहा है। बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है, जिसे जारी रखने के लिए कुछ जरूरी जानकारियां चाहिए। उन्होंने उससे एटीएम नंबर ले लिया और ओटीपी नंबर भी बताने को कहा। तभी उनका बेटा राजेश कुमार आ गया और उन्होंने यह देने से इनकार कर दिया। सांसद ने बताया कि उनका बेटा न आता तो शायद वह ठगी का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें