फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सारसा में तीन बच्चों की हत्या का मामला अब सीएम व पीएम तक पहुंचेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सारसा में तीन बच्चों की हत्या का मामला अब सीएम और पीएम तक पहुंचेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गांव सारसा के समीर, सिमरन और समर के हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए रविवार को गांव में एक महापंचायत हुई। इसमें गांव सारसा, गांव गुहणा और आसपास के गांवों के सैंकडों लोगों हिस्सा लिया। इस मामले में हो रही पुलिस कार्रवाई के बारे में विचार किया गया। उपस्थित लोगों ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। महापंचायत में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें गांव सारसा, गुहणा और अन्य गांवों से आए प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है। यह कमेटी ग्रामीणों की अगुवाई कर इस मामले को सीएम खट्टर और पीएम मोदी तक भेजेगी। पंचायत में कहा गया कि पुलिस कार्रवाई पर उन्हें भरोसा नहीं है। कोई दोषी इस मामले में बचना नहीं चाहिए और न कोई बेकसूर फंसना चाहिए। उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इस मामले में बच्चों के पिता सोनू की भूमिका पर पुलिस सस्पेंस बनाए हुए है। इस मामले में पुलिस बहुत कुछ छिपा रही है। इसलिए इस मामले की जांच सीबाआई से होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस कमेटी में संसार चंद, दीवान चंद, कर्मवीर सरपंच, राजेश कुमार, जयप्रकाश, कुलदीप, महावीर, राहुल मलिक, संजय मलिक, भले सिंह, जिले सिंह, कृष्ण नंबरदार, सुरजान, मेवा नसीब सिंह, दिलबाग सिंह, डॉ. संतोष दहिया, गुरनाम मलिक चेयरमैन, डॉ. कृष्ण, डॉ. जिले सिंह, डॉ. जसवंत, पिंकू, सुरेंद्र, छोटू, प्रताप सिंह चहल, मास्टर कृष्ण शर्मा, दलीप सिंह, सतबीर सिंह, रामकरण, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार को शामिल किया गया है। सोमवार को यह कमेटी मामले में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिलेंगी। इस दौरान वह सीबीआई जांच की मांग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें