फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साईकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई 8 मोटर साईकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । पुलिस की अपराध शाखा दो ने बाइक चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उससे चोरी की गई 8 बाइक बरामद की है। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत वासी पलवल ने बताया कि 6 फरवरी को वह अपनी बाइक लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र गया था। वह अपनी बाइक को स्टेडियम के बाहर खड़ी करके अंदर चला गया। जहां से वह चोरी कर ली गई। पुलिस ने 23 जून को बाइक चोर गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार वासी गांधी नगर के रुप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 4 बाइक बरामद की गई तथा बाकी 4 बाइक पुलिस द्वारा पहले ही कब्जा मे ली गई थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अपराध शाखा दो के उप निरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ मे स्वीकार किया कि उसने ही स्टेडियम के सामने से उक्त बाइक चोरी की थी। इसके अलावा फरवरी 2018 में इंद्री चौक लाडवा से एक बाइक जुलाई 2016 में विश्वास नगर थानेसर से तथा सितंबर 2016 में सेक्टर 10 कुरुक्षेत्र से 1-1 बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन



यूपी और पंजाब में बेचता था चोरी की बाइक

जांच अधिकारी उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि आरोपी कुरुक्षेत्र एरिया से डुप्लीकेप चाबी के साथ बाइक चोरी करके यूपी या पंजाब के लुधियाना एरिया में बेचता था। आरोपी के खिलाफ जिला में करीब 25 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। कुछ दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटते ही फिर बाइक चोरी की वारदातों में शामिल हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें