थाना शाहाबाद पुलिस ने निदेशाज्ञा काउल्लंघन करने के आरोप में पवन कुमार वासी आनंद गली को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक निदेशाज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर वाहन चलाने वाले 156 वाहन चालकों के चालान भी किए। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
उन्होंने बताया कि हुड्डा चौकी शाहबादके एएसआई महेश कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार को गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को बेवजह बाहर घूमते हुए देखा। उसने मुंह पर मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। पुलिस के रोकने पर उसने अपना नाम पवन कुमार निवासी आंनद गली बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना शाहबाद में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था, बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।