सट्टा खाईबाड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1690 रुपये बरामद किए गए, वहीं आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहले मामले में 19 फरवरी को थाना कृष्णा गेट की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उदय सिंह वासी छोटा बाजार थानेसर को गांधी नगर थानेसर सरेआम पर सट्टा खाई बाड़ी करने के आरोप में काबू किया।
आरोपी के कब्जे से 590 रुपये बरामद किए गए।आरोपी को थाना कृष्णा गेट में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में 10 फरवरी को थाना लाडवा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राहुल वासी लाडवा को बजाजा बाजार में सरेआम सट्टा खाई बाड़ी करने के आरोप में काबू किया। आरोपी के कब्जे से 1100 रुपये बरामद किए गए, वहीं उसे थाना लाडवा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।