फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी, दो एजेंट नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुर्तगाल भेजने के नाम पर कबूतरबाजों ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपए ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव हरिगढ़ भोरख के रहने वाले रामपाल ने थाना शहर पिहोवा पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात करनाल के संदीप और जालंधर के हरमन से हुई थी। दोनों ने उसे कहा कि वे लोग विदेश भेजने का काम करते हैं और उसे पुर्तगाल भेज देंगे। इस एवज में उन दोनों ने शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

सौदा तय होने पर पांच लाख रुपये एडवांस और बाकी रकम काम होने के बाद देनी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने अपने जीजा अंग्रेज को साथ लेकर पासपोर्ट और अन्य कागजात आरोपियों को दिए थे। उसके बाद आरोपियों का फोन उसके जीजा के पास गया कि काम शुरू हो चुका है इसलिए उनके खाते में पैसे डलवाए दें। अंग्रेज ने चार लाख उनके खाते में तथा एक लाख रुपये ऑनलाइन गूगल-पे के जरिए ट्रांसफर कर दिए थे। उसके बाद एजेंटों ने उसे दिल्ली के एक होटल में बुलाया और वहां से एक नवंबर 2021 को सर्बिया के लिए फ्लाइट में बैठा दिया। उसके फ्लाइट में बैठते ही आरोपियों ने बकाया पैसे मांगे तो उसके जीजा अंग्रेज ने चार लाख देकर बकाया छह लाख जल्द देने का आश्वासन दिया था। आरोपियों द्वारा बार-बार परेशान करने पर उन्होंने आरोपी हरमन की पत्नी के खाते में तीन लाख और एक लाख 90 हजार राजदीप कौर के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करा दिए थे। बकाया एक लाख 10 हजार रुपये देने के बदले उन्होंने कहा कि वह पैसा यूरो के जरिए एक टैक्सी ड्राइवर के खाते में ट्रांसफर करना है। वहरकम भी आरोपियों के पास चली गई थी। जंगल के रास्ते उसे पुर्तगाल भेजा जा रहा था, जिसके लिए उसे 15 से 20 दिन तक जंगलों में भूखा प्यासा घुमाया गया। आरोपी उसे आश्वासन देते रहेगी दो-तीन दिन में पुर्तगाल पहुंचा देंगे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। 28 नवंबर 2021 को परिजनों ने उसकी वापसी की टिकट बुक करवा दी और वह घर लौट आया। उसने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। रामपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संदीप व हरमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें