फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली- बेटे ने पिहोवा पुलिस चौकी के अंदर निगल लिया जहर, पुलिस ने किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा पुलिस चौकी में एक 18 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जबकि पुलिस युवक द्वारा पुलिस चौकी के अंदर जहर खाने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल मामला युवक-युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से जुड़ा हुआ है। बताया गया है कि पिहोवा निवासी युवक पड़ोस की युवती के साथ गायब हो गया था। जो शुक्रवार को वापस आ गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी में बातचीत के लिए बुलाया था। इसी बीच युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उधर युवक की मां ने युवती के परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी इस कारण उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ खाया है। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर किया गया है। पुलिस युवक द्वारा चौकी के अंदर जहर खाने की बात से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को चौकी में बातचीत के लिए बुलाया था। युवक ने जहर पुलिस चौकी के अंदर नहीं खाया है।
पुलिस चौकी में युवक ने नहीं निगला जहरीला पदार्थ: जांच अधिकारी
पुलिस चौकी के एएसआई धर्मपाल ने कहा कि युवती के परिजन शुक्रवार को उनकी बेटी के घर वापस लौटने की सूचना देने पुलिस चौकी आए थे, लेकिन उन्होंने गुमशुदगी की कोई शिकायत पुलिस को नहीं सौंपी थी। उन्होंने कहा कि किसी युवक ने पुलिस चौकी में जहरीला पदार्थ नहीं निगला था। उन्हें पिहोवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सूचना मिली थी कि युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें