फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एससी कर्मचारी और सामाजिक संगठनों का काफिला करनाल रैली के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान राज पाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग उमरी से सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ करनाल रैली के लिए हुआ रवाना। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के राज्य कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सरोहा ने काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 12 जून को संत कबीर जयंती के अवसर पर रोहतक में और तीन फरवरी को गुरु रविदास जयंती के अवसर पर नरवाना में दो-दो बार की गई पदोन्नति में आरक्षण की घोषणा पूरी न होने के चलते हजरस ने राज्य स्तरीय करनाल में रैली का आयोजन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा बना है क्लास वन व क्लास टू की पदोन्नति में आरक्षण लागू नहीं हुआ जिसके चलते सभी विभागों में प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पदों पर अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व न के बराबर है। जिला प्रधान राज पाल बामणिया व सचिव रमेश थाना ने संयुक्त बयान में कहा की हजरस ने पिछले दो सालों में 200 ज्ञापन खंड स्तर, जिला स्तर, उपायुक्तों के माध्यम से एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का काम किया। इस अवसर पर सुधीर ढांडा,नरेंद्र कुमार, सूरजभान नरवाल, राज कुमार तुषार, राम करण गुजराल, राम पाल सरोहा रामेश्वरसिह,रमेश रंगा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें