फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कपड़े के थैले बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक के नेतृत्व में पदाधिकारी कपड़े के थैले बांटते हु
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जन कल्याण मंच हरियाणा की ओर से पर्यटकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल छोड़कर कपड़े के थैले अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक ने कहा कि पॉलिथीन का बढ़ता इस्तेमाल पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में गुलशन ग्रोवर, तरुण वाधवा, रमेश दत्त शर्मा, अनिल कपूर, धर्म सिंह जोगनाखेड़ा, संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें