फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र, कैथल व अंबाला की सात आईटीआई के कलस्टर पर खर्च किए जाएंगे 320 करोड़ : नायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। (कुरुक्षेत्र)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गांव बहलोलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि पीएम सेतु के अंतर्गत कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला की सात आईटीआई के आधुनिकीकरण पर 320 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना है।
विज्ञापन

इन सेंटरों में आईटी, इंटरनेशनल मोबिलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा ऑडियो वीडियो एंड ग्राफिक्स जैसे भविष्य के क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। नवीन अवसर कार्यक्रम के तहत एक वर्ष में 10,000 से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्देश्य युवाओं को जर्मनी, जापान, इटली, फिनलैंड और ओमान जैसे देशों में सम्मानजनक और सुरक्षित रोजगार उपलब्ध कराना है।
उन्होंने लाडवा विधानसभा क्षेत्र की 43 करोड़ 31 लाख रुपये की छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने स्किल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं द्वारा तैयार एग्रीटेक ड्रोन तकनीक को जाना और जॉब मेले का अवलोकन किया। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि लगभग 45 करोड़ की लागत से कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर स्थापित किया गया है। यहां युवाओं को कौशल में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कौशल विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार की दुनिया तेजी से बदल रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर तकनीक और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में कुशल युवाओं की मांग बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र में प्रतिवर्ष 1000 से अधिक विद्यार्थियों को अल्पकालिक प्रशिक्षण देने की योजना है। इसमें सौर ऊर्जा, प्राकृतिक खेती और सिलाई तकनीक सहित विभिन्न विषय शामिल होंगे।

लाडवा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र को कुल 43 करोड़ 31 लाख 8 हजार रुपये की छह विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें खेड़ी दबदलान और कोलापुर में उप-स्वास्थ्य केंद्र, लाडवा में लोक निर्माण विश्राम गृह तथा डॉ. बीआर आंबेडकर भवन का निर्माण शामिल है। जीटी रोड से गांव कोलापुर और बरगट चौक से सुनारिया चौक तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। सांसद नवीन जिंदल ने कैथल और कुरुक्षेत्र को शिक्षा व कौशल प्रशिक्षण की राजधानी बनाने का लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें