फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र को सुंदरीकरण की दृष्टि से विकसित करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास : नेहा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के सुंदरीकरण और स्वच्छता की दृष्टि से विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस शहर की समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शहर की स्वच्छता में अपना योगदान दे रहे हैं। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सुंदरीकरण की दृष्टि से जिले को नंबर एक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ स्थानीय सांसद नवीन जिंदल के कुरुक्षेत्र को विकसित बनाने के विजन को देखते हुए उनका प्रयास है कि धार्मिक नगरी की पहचान को पर्यटन एवं आस्था की दृष्टि से विश्व स्तर पर पहुंचाया जाए। कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास को देखते हुए उनके समर्थन में अब सामाजिक संस्थाएं और आम लोग भी आ रहे हैं, जिससे इनका मनोबल मजबूत हुआ है।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि हर विभाग से लोगों की समस्याओं को समाधान शिविर के माध्यम से हल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में रोजाना जिला स्तर पर और उपमंडल स्तर पर 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मानव अधिकार आयोग द्वारा निर्धारित अधिकारों के प्रति शिविर लगाकर जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने थानेसर नगर परिषद के अधिकारियों को हिदायत दी कि उन्हें सफाई व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें