फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली, कोलाज से लेकर सांझी तक में दिखे महाभारत के प्रसंग, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर स्पर्धाएं शुरू की गईं। पहले दिन रंगोली, कोलॉज, क्ले मॉडलिंग व सांझी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धाओं के ओवरऑल प्रभारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री और नोडल अधिकारी प्रिंसिपल मामराज सैनी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कृतियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

डीईओ अरुण आश्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी कृतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों को प्रस्तुत किया है। इस प्रतियोगिता में जिले के निजी और राजकीय विद्यालयों के 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से जहां भगवान श्री कृष्ण व राधा और गीता संदेश को जमीन पर उतारा। इस दौरान गीता संदेश व महाभारत के प्रसंगों को भी विद्यार्थियों ने अपनी कृतियों में स्थान दिया।
नोडल अधिकारी प्रिंसिपल मामराज सैनी ने बताया कि रंगोली स्पर्धा के कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय आदर्श विद्यालय कुरुक्षेत्र के अजय ने पहला, मिनर्वा स्कूल की चाहत ने दूसरा, गीता गर्ल स्कूल की कवल ने तीसरा और गीता निकेतन स्कूल के लवेश ने चौथा स्थान प्राप्त किया। रंगोली के कक्षा 6 से 8 वर्ग में गीता कन्या विद्यालय की रिया ने पहला, महाराजा अग्रसेन स्कूल की रिद्धिमा ने दूसरा, महंत प्रभात पुरी स्कूल के हिमांशु ने तीसरा व महावीर जैन स्कूल की संपदा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता के कक्षा 9 से 12 वर्ग में गुरुनानक स्कूल के रमन ने पहला, राजकीय आदर्श विद्यालय थाना की नैंसी ने दूसरा, गीता कन्या विद्यालय की उर्वशी ने तीसरा और राजकीय आदर्श विद्यालय कुरुक्षेत्र के भूपेंद्र ने चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 6 से 8 वर्ग में भारत स्कूल बाबैन के अनिल कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में गीता सह शिक्षा विद्यालय के पंकज श्रीवास्तव ने दूसरा, गीता कन्या की सुशील ने तीसरा व महाराणा प्रताप स्कूल के भूपेंद्र धीमान ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता स्पर्धा के कक्षा 9 से 12 वर्ग में महाराणा प्रताप स्कूल के सचिन ने पहला, राजकीय आदर्श विद्यालय थाना की शिवानी ने दूसरा, अग्रसेन स्कूल के अखिल ने तीसरा व राजकीय विद्यालय थाना की पलक ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में गीता कन्या स्कूल की जसमीत ने पहला, राजकीय विद्यालय कनीपला के प्रिंस ने दूसरा, राजकीय कन्या विद्यालय थानेसर की प्रिया ने तीसरा व भारत पब्लिक स्कूल के परमजीत सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सांझी प्रतियोगिता स्पर्धा के कक्षा 9 से 12 वर्ग में माता पंजाब कौर स्कूल की संध्या व टीम ने पहला, गुरुनानक स्कूल की कोमल व टीम ने दूसरा, एसआईएस कन्या विद्यालय तलहेड़ी की सुनयना व टीम ने तीसरा और राजकीय विद्यालय अमीन की अंजू ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में गुरुनानक स्कूल की मान्या व मनीष ने पहला, राजकीय विद्यालय माजरी कलां की ईशा ने दूसरा, गीता निकेतन की तानिया ने तीसरा व स्प्रिंग फील्ड स्कूल की दीक्षा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को होंगी ये स्पर्धाएं
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन स्पर्धाओं के अंतर्गत सोमवार को पॉट डेकोरेशन, फ्लावर शो और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी, जबकि मंगलवार को फैंसी ड्रेस और एम्ब्रॉयडरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें