कुरुक्षेत्र। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. सुदेश जाटियान के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर व प्रदर्शनी लगाई गई एवं योग शिविर भगवान धनवंतरी की प्रतिमा के सम्मुख कर किया गया।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभाग द्वारा आयुष चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयुष ओपीडी, होम्योपैथी, योग एवं औषघ्य दृव्य, रसोई चिकित्सा एवं मर्म चिकित्सा आदि आकर्षण का केंद्र है। विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। इसके अतिरिक्त लोगों को तुलसी, जडी-बूटियों एवं घरेलू चिकित्सा की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
शिविर में विभाग के अनुभवी विशेषज्ञों डाॅ.महिपाल सिंह, डाॅ.संदीप गुप्ता, डाॅ. मेनका, डाॅ. शुभम होम्यों विशेषज्ञ द्वारा लोगो का आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से ईलाज एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा रोगियों को निशुल्क औषधियों वितरित की जा रही है। इसके अतिरिक्त शिविर में विभिन्न रोगों एवं शारीरिक व मानसिक रोगों में पंचकर्म एवं योग चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जा रही है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि अब तक 200 लोगों द्वारा ने आयुष पद्धति से चिकित्सकीय लाभ लिया है। शिविर में आने वाले लोगो को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ देने हेतु विभाग द्वारा चिकित्सकों की शिफ्ट वाईज डियूटियों लगाई गई है। इसके साथ-साथ आयुष विभाग द्वारा स्थापित स्टाल नंबर 453-454 पर आयुर्वेद पर आधारित घरेलू नुक्से, रसोई चिकित्सा, ऋतु चर्या, अपने आसपास उपलब्ध जड़ी बुटियों की गुण-धर्म व उपयोगिता तथा योग से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। मंजीत सिंह योग विशेषज्ञ, दीक्षा, हरदीप सिंह एवं सोनम आदि योग सहायकों द्वारा योग का अभ्यास करवाया गया।