फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डिपो पर सरसों के तेल के लिए भटक रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। राशन डिपो पर मिलने वाले सरसों के तेल के लिए उपभोक्ता भटक रहे हैं, क्योंकि सभी उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिल पा रहा है। दरअसल यह सरसों के तेल की कम आबंटन के कारण हो रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा डिपो धारकों को दिसंबर माह का सरसों का तेल कम मुहैया कराया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को सरसों का तेल नहीं मिल पा रहा हेै। कम तेल आने के कारण जो उपभोक्ता पहले आया, उसे तेल मिल गया और तेल खत्म होने के कारण बाकी उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिला। इसका खामियाजा राशन डिपो धारकों को भी उठाना पड़ रहा है क्योंकि तेल ना मिलने के कारण उपभोक्ता उनसे बहस कर रहे हैं।

झेलनी पड़ रही है परेशानी
बराड़ा राशन डिपो एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा डिपोधारकों को दिसंबर का सरसों का तेल कम दिया गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ता उनके पास तेल लेने आते हैं, लेकिन जो तेल आया था वह कुछ उपभोक्ताओं को बांटा गया है और ऐसे में बाकी बचे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। विभाग से मांग है कि वह बचे उपभोक्ताओं को दिसंबर माह का तेल जनवरी के तेल के साथ भेजा जाए।
विज्ञापन



विभाग को लिखा गया है : अपार तिवारी

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी नं बताया कि विभाग द्वारा दिसंबर माह में सरसों का तेल कम भेजा गया था। जिस कारण परेशानी हो रही है। इस बारे में उन्होंने विभाग को लिखा है कि जनवरी माह के तेल के साथ बचे हुए उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर का भी तेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें