फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली-थर्ड गेट सड़क की निर्माण सामग्री आना शुरू

विज्ञापन
सड़क निर्माण ने लिए सामग्री गिराता वाहन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आखिर पिपली से थर्ड गेट तक की सड़क का निर्माण कार्य फिर शुरू होने की आस जगी है। देवीलाल पार्क के समीप बनी साइट पर शुक्रवार को कई डंपरों में निर्माण सामग्री आना शुरू हो गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार सड़क पर काम शुरू होने में अभी आठ से दस दिन का समय लगेगा।
वहीं उखड़ी हुई सड़क से वाहनों के टायर के नीचे आकर उछले पत्थरों से दुकानों के शीशे टूट रहे हैं। श्रद्धानंद चौक पर शुक्रवार को एक फोटोग्राफर की दुकान का शीशा सड़क से उछला पत्थर लगने के कारण टूट गया। दुकानदार सुरेंद्र ने बताया कि उसकी दुकान के आगे बने गड्ढों में रोड़ी और मिट्टी भर दी थी, शुक्रवार सुबह उसने दुकान खोली ही थी कि अचानक एक पत्थर उछल कर दुकान के शीशे पर लगा। गनीमत रही की उसे कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सुरेंद्र ने बताया कि इससे पहले भी कई दुकानों के शीशे इस निर्माणाधीन सड़क के कारण टूट चुके हैं, जिस वजह से दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं विधायक सुभाष सुधा देर सायं मोहन नगर चौक, श्रद्धानंद चौक और थर्ड गेट के साथ-साथ एजेंसी के साइट कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने पंचकूला की एजेंसी के मालिक इंद्रपाल के साथ निर्धारित समय अवधि से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने को लेकर बातचीत की और सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखने के लिए कहा।
विधायक ने कहा कि इस बार एक अच्छी एजेंसी ने सड़कनिर्माण कार्य को दोबारा से शुरू किया है। यह एजेंसी निरंतर कार्य करेगी और एक दिन भी निर्माण कार्य को बंद नहीं होगा। विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य को लेकर विपक्षी दल राजनीति कर रहे हैं, जबकि उनको इस प्रकार की राजनीति नहीं करनी चाहिए। विपक्षी दलों ने जितने भी आरोप लगाए हैं, वे निराधार हैं। अगर इस सड़क निर्माण कार्य को लेकर किसी ठेकेदार के साथ उनका किसी प्रकार का कोई नाता होता तो वे उसके खिलाफ हाई कोर्ट में न खड़े होते और हाई कोर्ट से पैनाल्टी भी न होती।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन का हुआ तबादला
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरुण भाटिया का तबादला हो गया है। उनकी जगह आए एक्सईएन दलेल सिंह ने बताया कि फिलहाल साइट पर निर्माण सामग्री पहुंचने लगी है। सड़क का निर्माण कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें