फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हड़ताल के बीच बनी सहमति, आज काम पर लौटेंगे पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपनी मांग को लेकर सोमवार को जिले भर के पटवारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। पटवार भवनों में कार्य ठप रहा तो पटवारी धरना देकर रोष जताते रहे। राज्य कार्यकारिणी की जिला उपायुक्त के साथ तीन घंटे चली बैठक के बाद सहमति बन गई। इसके बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर मंगलवार से काम पर लौटने का एलान किया गया। उधर हड़ताल के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दी रेवेन्यू पटवार एवं काननूगो एसोसिएशन के आह्वान पर पटवारियों ने दो दिन पहले ही हड़ताल का एलान किया था। उनका आरोप है कि एसोसिएशन के जिला प्रधान साहब सिंह को बेवजह चार्जशीट किया गया है। यह उन्हें परेशान करने व दबाव बनाने के लिए कार्रवाई की गई। इस संबंध में जिला उपायुक्त को कई बार अवगत भी कराया गया, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। दो दिन पहले ज्ञापन भी दिया था, जिसमें हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी। इसी के चलते सोमवार को सभी पटवारी हड़ताल पर रहे तो पटवार भवन में धरना देकर रोष जताया गया। वही राज्य प्रधान जयवीर चहल की अगुवाई में कार्यकारिणी यहां पहुंची तो पूरे मामले पर चर्चा की गई, जिसके बाद करीब तीन घंटे तक जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा से पूरे मामले को लेकर चर्चा की। उपायुक्त ने चार्जशीट वापस लिए जाने का भरोसा दिया तो पटवारी शांत हुए। उन्होने चेतावनी दी कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो फिर हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें